वागड़ श्री पुरुष एवं वागड़ निरुपारी महिला प्रतियोगिता

 वागड़ श्री पुरुष एवं वागड़  निरुपारी महिला प्रतियोगिता

साबला, मुरलीधर कटारा। सोम माही जाखम त्रिवेणी संगम स्थल बेणेश्वर धाम में माघ पूर्णिमा मुख्य मेले के दिन जिला प्रशासन जनजाति विकास विभाग एवं खेल विभाग डूंगरपुर द्वारा आयोजित वागड़ श्री पुरुष एवं वागड़ निरुपारी महिला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनील कुमार कटारा, धाणी कटारा एवं द्वितीय स्थान अखिल राज बांसवाड़ा तथा महिला वर्ग में रूपारि प्रथम स्थान रेणु मीणा एवं द्वितीय स्थान सूरज मीणा ने प्राप्त किया।
साथ ही साफा बांधो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खेमराज डिंडोर, द्वितीय मंगनलाल महिड़ा, रस्साकस्सी महिला में प्रथम पुनाली, द्वितीय साबला, बॉलीबॉल में जय भेडमाता कहारी, द्वितीय भरतपुर मेवाड़ा, मटका दौड़ महिला वर्ग में प्रथम अनिता ननोमा पुनाली द्वितीय मनीषा अहारी, भजन मण्डली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राणा पुंजा ग्रुप साबला, द्वितीय राजेश्वरी ग्रुप ओड़ा बड़ा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कृष्ण पाल सिंह चौहान, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी टी ए डी रणछोड़ डामोर, खेल अधिकारी जयंतीलाल ननोमा डुंगरपुर सहायक जन सम्पर्क छाया चौबीसा डुंगरपुर, तहसीलदार बद्रीलाल सुथार, विकास अधिकारी हिंगलाजदान चारण की उपस्थिति में पारितोषिक वितरण किया गया।

अभिषेक लट्टा - प्रभारी संपादक मो 9351821776

Related post