अजमेर के पांच बार सांसद रहे रासा सिंह रावत का निधन

 अजमेर के पांच बार सांसद रहे रासा सिंह रावत का निधन

कोरोना से ठीक हो कर घर लौटे थे अचानक हुई तबीयत खराब, भाजपा में शोक की लहर
अजमेर, अजयसिंह।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और अजमेर से 5 बार भाजपा से सांसद रहे रासा सिंह रावत का सोमवार को निधन हो गया। वह 5 दिन पूर्व कोरोना से ठीक हो कर घर लौटे थे। सोमवार को तबीयत खराब होने की वजह से तथा अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पहचान जमीनी नेता के तौर पर रही है।
शिक्षक होने के साथ ही आम लोगों के साथ भी उनका जुड़ाव हमेशा रहा है। उनका निधन भाजपा के लिए पारिवारिक क्षति है। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष रहते हुए भी रासा सिंह रावत ने सेवा के नए आयाम स्थापित किए।

अभिषेक लट्टा - प्रभारी संपादक मो 9351821776

Related post