बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ पुष्कर में बोला हल्ला

 बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ पुष्कर में बोला हल्ला

पुष्कर (अजमेर), मुरली पाराशर।
देश में बढंती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ पुष्कर में बोला हल्ला। कांग्रेसी नेता इंसाफ अली और ब्लॉक अध्यक्ष मंजू कुर्डिया के नेतृत्व में पुष्कर के एक पेट्रोल पम्प के बाहर किया विरोध प्रदर्शन।
देश में पेट्रोल, डीजल की दर में वृद्धि और बढ़ती मंहगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों पर पुष्कर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मंजू कुर्डिया तथा कांग्रेसी नेता इंसाफ अली के नेतृत्व में कई कांग्रेसियों ने पुष्कर के थाने के पास पेट्रोल पंप के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मोदी सरकार पर महंगाई की मार, यही है मोदी सरकार के नाम से हल्ला बोला।
आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मनोनीत पार्षद ताराचन्द गहलोत, गोपाल तिलानिया, शरद वैष्णव, जगदीश कुर्डिया, दामोदर मुखिया, बाबूलाल दगदी, संजय जोशी व संजय दगदी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभिषेक लट्टा - प्रभारी संपादक मो 9351821776

Related post