डाक विभाग कॉलोनियों में जाकर खोल रहा है सुकन्या समृद्धि खाते

 डाक विभाग कॉलोनियों में जाकर खोल रहा है सुकन्या समृद्धि खाते

उदयपुर। भारतीय डाक विभाग द्वारा उदयपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला एवं बालिका समृद्धिकरण एवं सबलीकरण हेतु जागरूकता फैलाने हेतु 0 से 10 वर्ष तक की बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते विभिन्न बस्तियों,मोहल्लों एवं कॉलोनी में जाकर खोले जाएंगे जिससे कि बालिका एवं महिला समृद्धिकरण हो सके।

इसी कड़ी में दिनांक 6 अक्टूबर 2021 को कृष्णपुरा अलीपुरा आलू फैक्टरी भोपालपुरा सरदारपुरा आदि इलाकों में सुकन्या खाते खोले जाएंगे।
दिनांक 7 अक्टूबर 2021 को कालका माता रोड यूनिवर्सिटी रोड आयड़ आदर्श नगर आदि आसपास के एरिया में खाते खोले जाएंगे।
दिनांक 8 तारीख को सुकन्या समृद्धि खाते सेक्टर 14 सेक्टर 9 सेक्टर 8 सेक्टर 6 सबीना कृष्णा कॉलोनी आरके पुरम एवं ज्योति कॉलोनी में सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोले जाएंगे।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 09 अक्टूबर 2021 को शहर के हाथी पोल मालदा जी की स्टेट बड़ा बाजार घंटाघर जगदीश चौक जाट बॉडी सलाट वाड़ी आदि विभिन्न एरिया में सुकन्या समृद्धि के खाते खोले जाएंगे।
संपर्क सूत्र कार्यक्रम प्रभारी एवं शिविर समन्वयक
उमेश निमावत
9414926868, 7014424110

अभिषेक लट्टा - प्रभारी संपादक मो 9351821776

Related post