विराटनगर में वैष्णो सत्संग मंडल ने किया मास्क का वितरण

 विराटनगर में वैष्णो सत्संग मंडल ने किया  मास्क का वितरण

विराटनगर, जयपुर (विजयपाल सैनी)। कस्बे में शनिवार को विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम व बचने के लिए कस्बे के धार्मिक संगठन मां वैष्णो सत्संग मंडल के तत्वाधान में गणगौरी चौक में क्षेत्र के लोगों को करीब 4800 मास्को का वितरण किया गया।
इस दौरान कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश जनता कर्फ्यू का समर्थन किया गया। गणगौरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी से 25 जनवरी 2020 तक विराट नगर व्यापार मंडल के समस्त प्रतिष्ठाने बंद रखने का निर्णय लिया गया। शनिवार को मास्क वितरण के दौरान मंडल के सदस्य सुनील गुप्ता,विजय छिपा, राम सोनी, बाबूलाल सैनी पप्पू सैनी, अनिल जांगिड़, मोटू यादव, मनोज जैन, रविंद्र इंदौरिया, महेश सैनी, महेश गुप्ता, दीपक सोनी, रामनारायण,अनिल सहित कई सदस्य मौजूद थे।

अभिषेक लट्टा - प्रभारी संपादक मो 9351821776

Related post